Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेले की तैयारी का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर देवघर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय है. इसी क्रम में नगर आयुक्त ने विभिन्न विभागों के अभियंताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थलों का औचक निरीक्षण किया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर देवघर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय है. इसी क्रम में नगर आयुक्त ने विभिन्न विभागों के अभियंताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थलों का औचक निरीक्षण किया. 

 

Uploaded Image

 

नगर आयुक्त ने सबसे पहले शिवगंगा परिसर का निरीक्षण कर वहां की स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की. इसके पश्चात शिवगंगा स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की शयनशाला  का भी जायजा लिया गया. पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

 

इसके बाद नेहरू पार्क,  क्लब  ग्राउंड तथा नगर निगम के पुराने बस अड्डा परिसर का भी निरीक्षण किया गया. नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की पहचान और आस्था का महापर्व है. नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा मेला अवधि के दौरान नियमित निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

 

इस निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने नगर आयुक्त को विभिन्न कार्यों की प्रगति से अवगत कराया तथा आवश्यक निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही