Search

 
 
 

नगर आयुक्त सख्त, फल और सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली हुई तो होगी कार्रवाई

Ranchi News: वित्तीय वर्ष में अब तक मुख्यमंत्री श्रमिक (MSY) के तहत 407 श्रमिकों का स्वच्छता कार्यों के लिए निबंधन किया गया है. इन श्रमिकों को विभिन्न शाखाओं के साथ टैग कर स्वच्छता संबंधी कार्यों में लगाया गया है. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नगर निगम के नियमित श्रमिकों एवं MSY के तहत निबंधित श्रमिकों के बीच किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो.
 
नगर आयुक्त की समीक्षा बैठक
  • नगर आयुक्त की अध्यक्षता में DAY-NULM योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
  •  मुख्यमंत्री श्रमिक (MSY) के तहत 407 श्रमिकों का स्वच्छता कार्यों के लिए निबंधन

Ranchi News: नगर निगम द्वारा संचालित DAY-NULM (दीनदयाल अत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के तहत निबंधित श्रमिकों की सहभागिता, वेंडिंग जोन की व्यवस्था, लेबर चौक एवं लेबर शेड के संचालन, आगामी योजनाओं और वर्तमान में चल रहे योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा हुआ.


समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि सभी नगर अभियान प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि फल एवं सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली की शिकायत व गतिविधि में पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें - 

 

407 श्रमिकों का स्वच्छता कार्यों के लिए निबंधन

DAY-NULM शाखा द्वारा जानकारी दी गई कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक मुख्यमंत्री श्रमिक (MSY) के तहत 407 श्रमिकों का स्वच्छता कार्यों के लिए निबंधन किया गया है. इन श्रमिकों को विभिन्न शाखाओं के साथ टैग कर स्वच्छता संबंधी कार्यों में लगाया गया है. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नगर निगम के नियमित श्रमिकों एवं MSY के तहत निबंधित श्रमिकों के बीच किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो. इसे अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए.
श्रमिकों की सेवाओं का उपयोग सभी वेंडिंग जोन, नदी, बड़े नालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


साप्ताहिक हाट-बाजार के सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट करने का निर्देश 

समीक्षा बैठक में बताया गया कि वर्तमान में डोरंडा बाजार, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन चौक एवं हज हाउस के समीप लेबर चौक की व्यवस्था तैयार है, जबकि अन्य पांच स्थलों पर लेबर चौक विकसित करने की प्रक्रिया जारी है. इसपर नगर आयुक्त ने सभी सामुदायिक संगठनकर्ताओं एवं MSY श्रमिकों को लेबर चौक की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 
नगर आयुक्त ने मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस स्थित वेंडिंग जोन में मोरहाबादी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार के सब्जी विक्रेताओं को अस्थायी रूप से व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करने का निर्देश दिया. कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल तक के सब्जी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन के एक निर्धारित हिस्से में व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही