Search

 
 
 

नगर निगम की कार्रवाई: पांच अवैध होर्डिंग्स हटाए गए

शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में आज निगम ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया.
 

Ranchi : शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में आज निगम ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया.

कहां हुई कार्रवाई

निगम की बाजार शाखा की टीम ने आज चांदनी चौक और कांके रोड इलाके का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई जगहों पर अवैध रूप से लगे बड़े होर्डिंग्स मिले.

कितने होर्डिंग्स हटाए गए

निरीक्षण के दौरान कुल 5 बड़े अवैध होर्डिंग्स को मौके पर ही काटकर पूरी तरह हटा दिया गया. निगम का कहना है कि ऐसे अवैध ढांचे न सिर्फ शहर की सुंदरता बिगाड़ते हैं, बल्कि यातायात और आम लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं.

निगम का सख्त संदेश

रांची नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा. आने वाले दिनों में भी शहरभर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. निगम ने चेतावनी दी है कि जो लोग बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही