Search

 
 
 

Ranchi News: कुरैशी मुहल्ले में निगम ने मुक्त कराई एक एकड़ जमीन, बनेगा स्लॉटर हाउस

Ranchi News: सोमवार को नगर निगम की टीम वार्ड 11 के कुरैशी मुहल्ले में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. इस दौरान स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए.
 
निगम की टीम के साथ स्थानीय लोग

Ranchi News: कांटाटोली स्थित कुरैशी मुहल्ले में सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर चला. इलाके में लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था. अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम को स्थानीय लोगों का सहयोग मिला. इसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए. निगम इस जगह पर स्लॉटर हाउस का निर्माण कराएगा.

 

सोमवार को नगर निगम की टीम वार्ड 11 के कुरैशी मुहल्ले में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. इस दौरान स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. निगम के अधिकारी ने लोगों को बताया कि इलाके में लंबे समय से स्लॉटर हाउस खोलने की मांग हो रही है, इस जमीन से अवैध कब्जा हटाने के बाद निगम यहां स्लॉटर हाउस का निर्माण कराएगा. उससे पहले बाउंड्री वॉल किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: 

इसके बाद अतिक्रमण हटाने आई निगम की टीम को स्थानीय लोगों का सहयोग मिला. और बिना किसी विरोध के निगम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाया. 

 

मौके पर वार्ड पार्षद आलिया नाज, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत के सदर गुलाम गौस कुरैशी पप्पू, महासचिव प्रवेज कुरैशी, नायब सदर अफरोज, फेकू, एजाज, सोनू, कमरान सहित सैकड़ो लोग यहां पर मौजूद थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही