Search

 
 
 

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल नगर निगम कर्मी की मौत

Ranchi News: रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे. ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद से उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: नगर निगम के इनफोर्समेंट शाखा में तैनात इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो (36) का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 27 मई को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें - 

 


रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे. ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद से उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है. नगर निगम परिवार ने रंजीत टोप्पो के असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही