Search

 
 
 

53 वार्डों के 176 पूजा पंडालों मार्ग के गड्ढों को निगम ने 981 टैक्टर स्टोन डस्ट से भरा

Ranchi News: नगर निगम के अनुसार, पूजा समितियों से प्राप्त मांगों के आधार पर निगम की टीम द्वारा सभी पूजा पंडालों, उनके संपर्क मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था. इस वर्ष विभिन्न पूजा समितियों द्वारा कुल 624 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट की मांग की गई थी. इसके विरुद्ध नगर निगम द्वारा अब तक कुल 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराया गया है,
 
स्टोन डस्ट

Ranchi News: पूजा के अवसर पर पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम की ओर से पूजा पंडाल मार्ग के मुख्य सड़क और एप्रोच मार्गो पर डस्ट स्टोन बिझाया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम ने करीब नगर निगम के क्षेत्र के  53 वार्डों के 176 पूजा पंडालों पर 242 टैक्टर जेसीबी से 981 टैक्टर स्टोन डस्ट बिछाया. ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. 

नगर निगम के अनुसार, पूजा समितियों से प्राप्त मांगों के आधार पर निगम की टीम द्वारा सभी पूजा पंडालों, उनके संपर्क मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था. इस वर्ष विभिन्न पूजा समितियों द्वारा कुल 624 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट की मांग की गई थी. इसके विरुद्ध नगर निगम द्वारा अब तक कुल 981 ट्रैक्टर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराया गया है, जिससे पंडाल परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में समतलीकरण कार्य सुनिश्चित किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही