Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूजा पंडालों में विज्ञापन को लेकर नगर निगम ने ठोका जुर्माना, पूजा समिति ने बताया तानाशाही फरमान

Ranchi: नगर निगम ने निगम क्षेत्र के पूजा पंडालों में विज्ञापन लगाए जाने को लेकर कड़ा रूख अपनाया है. पूजा पंडालों से जुर्माना राशि की मांग की गई है. आदेश का पूजा समितियों ने आपत्ति जताई है. पूजा समिति ने कहा किराजधानी में पिछले दिनों धूमधाम से दुर्गोत्सव मनाया गया. इसमें पूजा पंडालों की सक्रिय भूमिका रही. रांची में दुर्गा पूजा भव्य एवं बड़े पैमाने पर मनाया गया. लेकिन रांची नगर निगम का फरमान तानाशाही है. इसे भी पढ़ें –अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-found-documents-of-many-people-including-abhishek-prasad-from-the-house-of-ca-jaishankar/">अवैध

खनन मामला: ED को सीए जयशंकर के घर से अभिषेक प्रसाद समेत कई लोगों के दस्तावेज मिले
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/rrrr-2-1.jpg"

alt="" width="400" height="600" />

अधिकारियों के घर के बाहर होगा प्रदर्शन

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि निगम का यह तानाशाही फरमान है, सभी पूजा पंडाल निगम के इस जुर्माने का विरोध करता है. .निगम के अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. यदि नगर निगम इस आदेश को वापस नही लेता है तो अधिकारियों के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन होगा. वही दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय ने कहा कि अगर रांची नगर निगम अपने क्षेत्र में इस प्रकार से अनुचित जुर्माने के लिए विज्ञापन कंपनियों को बाधित करेगी तो रांची जिला दुर्गा पूजा समिति सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी. इसे भी पढ़ें –SC">https://lagatar.in/appointment-of-judges-in-sc-collegium-names-the-judges-who-objected-to-cjis-proposal/">SC

में जजों की नियुक्ति : कॉलेजियम ने CJI के प्रस्ताव पर आपत्ति जताने वाले जजों के नाम बताए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही