Search

 
 
 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर निगम ने सफाई और व्यवस्था के दिए निर्देश

रांची नगर निगम ने 15 अगस्त 2025 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने 15 अगस्त 2025 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं. ये निर्देश जिला प्रशासन की बैठक के बाद दिए गए.

 

मुख्य बातें

 

1. शहर के सभी प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी.

2. मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास के इलाकों की विशेष सफाई होगी.

3. मैदान में लगे सभी LED स्क्रीन को चालू हालत में रखा जाएगा.

4. 8 अगस्त से 15 अगस्त तक मैदान में पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5. कार्यक्रम स्थल पर आवारा जानवरों को दूर रखने और नियमित कीटनाशक छिड़काव का काम होगा.

6. मैदान में बैठने आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध रहेगा.

इन तैयारियों का जिम्मा अलग-अलग शाखाओं और अधिकारियों को सौंपा गया है ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी तरह की परेशानी न हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही