Search

 
 
 

नगर निगम का अतिक्रमण-मुक्त अभियान तेज, गौशाला मार्ग पर हुई बुलडोजर कार्रवाई

नगर निगम की जमीन पर सालों से अवैध कब्जा वाले स्थानों के खिलाफ बुधवार को अतिक्रमण-मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई. किशोरी यादव चौक (गौशाला मार्ग) के पास निगम की भूमि को अतिक्रमण-मुक्त कराया गया.
 

Ranchi: नगर निगम की जमीन पर सालों से अवैध कब्जा वाले स्थानों के खिलाफ बुधवार को अतिक्रमण-मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई. किशोरी यादव चौक (गौशाला मार्ग) के पास निगम की भूमि को अतिक्रमण-मुक्त कराया गया. इसके साथ ही एमएस प्लॉट संख्या 241, रकबा 14 डिसमिल जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे को भी निगम ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया.

Uploaded Image
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करने से पहले अतिक्रमणकारियों को 7 दिन के भीतर खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. तय समय पूरा होने के बाद जब कब्जा नहीं हटा गया, तो निगम ने नियमानुसार मोर्चा संभाला और बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी. मौके से 5 अस्थायी अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया और जमीन का समतलीकरण कराया गया.

 


नगर निगम ने कहा कि इस जमीन पर अब जनहित से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. निगम ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा, अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

 

https://lagatar.in/latehar-prabhat-kumar-became-the-chairman-of-ramnavmi-puja-mahacommittee

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही