Search

 
 
 

जामताड़ा में साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाने की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडीह गांव में छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया.
 

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाने की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडीह गांव में छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया.

 

पुलिस निरीक्षक अमृत कुमार राम के नेतृत्व में गठित टीम ने काजरा-शिमला मुख्य सड़क के समीप स्थित करमाटांड़ इलाके में छापेमारी की, जहां से छह साइबर अपराधियों को फर्जी मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल कुमार शाही, राजेन्द्र मंडल, राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, अमित कुमार शाही और कुन्दन कुमार मंडल शामिल हैं. सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. 

 

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स और ई-पेमेंट कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड करते थे. जब ग्राहक समस्या के समाधान के लिए कॉल करते थे, तो ये लोग Quick Support और AnyDesk जैसे मोबाइल शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराकर उनके बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और ठगी को अंजाम देते थे.

 

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पूरे देश में अपनी ठगी का जाल फैलाए हुए था. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही