Search

 
 
 

हितकू में सरकारी रास्ते के घेराबंदी का विरोध, दो पक्षों में तनाव का माहौल

जमशेदपुर जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा पहाड़) में सरकारी रास्ता अतिक्रमण कर घेरे जाने व भवन निर्माण का विरोध तेज हो गया है. विरोध के कारण हितकू पंचायत में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. दबी जुबान में लोगों का कहना है कि हिंसक संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है.
 

Narwa Pahad: पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा पहाड़) में सरकारी रास्ता अतिक्रमण कर घेरे जाने व भवन निर्माण का विरोध तेज हो गया है. विरोध के कारण हितकू पंचायत में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. दबी जुबान में लोगों का कहना है कि हिंसक संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है.

Uploaded Image
इस बीच मामले को सुलझाने को लेकर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की मांग पर जमशेदपुर अंचल के अंचलाधिकारी की ओर से हितकु पंचायत के बाना डुगरी स्थित खाता संख्या 208, प्लॉट संख्या 1115 जमीन पर मापी कराई गई. 

 


दूसरी ओर सरकारी जमीन पर चारदीवारी का लोगों ने विरोध जताया. ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन मालिक किरण सोरेन पति आशा राम सोरेन द्वारा सरकारी जमीन पर किए जा रहे घेराबंदी कार्य रोकने की मांग की. सरकारी रास्ते की भूमि का अतिक्रमण कर चारदिवारी की कार्रवाई से क्षेत्र का माहौल गरम है.


चारदिवारी कार्य का विरोध से दो पक्षों में तनाव का वातावरण बना हुआ है. बहरहाल देखना यह है कि प्रशासन सरकारी रास्ते के घेराबंदी को कब तक अतिक्रमण मुक्त कराती है या किसी खूनी संघर्ष की इंतजार करती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही