Search

 
 
 

रामगढ़ः स्लरी लोडिंग मजदूरों ने रजरप्पा कोलवाशरी गेट किया जाम, उत्पादन प्रभावित

गुस्साए मजदूरों ने बुधवार को रजरप्पा एरिया में उत्पादन कार्य ठप करा दिया. सब स्टेशन से बिजली सप्लाई भी बंद कर दी. वहीं  प्लांट का कामकाज भी ठप करा दिया. इसके बाद सैकड़ों मजदूरों ने कोल वॉशरी के मेन गेट को जाम कर प्रदर्शन किया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले की सीसीएल रजरप्पा कोलवॉशरी प्रबंधन की नीतियों के कारण लोडिंग मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. गुस्साए मजदूरों ने बुधवार को रजरप्पा एरिया में उत्पादन कार्य ठप करा दिया. सब स्टेशन से बिजली सप्लाई भी बंद कर दी. वहीं  प्लांट का कामकाज भी ठप करा दिया. इसके बाद सैकड़ों मजदूरों ने कोल वॉशरी के मेन गेट को जाम कर प्रदर्शन किया.


आंदोलन के कारण कोलवाशरी के साथ-साथ खदानों में भी कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ. असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूर संघ के अध्यक्ष कयूम अंसारी ने कहा कि सीसीएल रजरप्पा कोल वाशरी में पिछले कई वर्षों से असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग का कार्य करते आ रहे हैं. मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई बार प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं की.

 


उन्होंने कहा कि स्लरी लोडिंग का काम ठप होने से लगभग 650 लोडिंग मजदूर बेकार हो गए हैं. उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने स्लरी रिजेक्ट व आरओएम का ई-टेंडर लोकल सेल के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था करने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान पीओ कार्यालय में प्रबंधन व मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई. प्रबंधन ने मजदूरों से 24 घंटे का समय मांगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही