Search

 
 
 

रांची: मेयर समेत वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 19 को, सुरक्षा को ले निषेधाज्ञा लागू

नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षदों के साथ बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण 19 मार्च को रांची समाहरणालय भवन में होगा. सुबह 10:30 बजे से ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 207 और 608 में कार्यक्रम तय किए गए है. शपथ ग्रहण के बाद रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर और बुंडू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा.
 

Ranchi : नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षदों के साथ बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण 19 मार्च को रांची समाहरणालय भवन में होगा. सुबह 10:30 बजे से ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 207 और 608 में कार्यक्रम तय किए गए है. शपथ ग्रहण के बाद रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर और बुंडू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा.

 

इस पूरे कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय परिसर में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यवस्था किए हैं. सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यानी उपायुक्त कार्यालय परिसर में पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने, जुलूस-प्रदर्शन करने, नारेबाजी, धरना और आमसभा पर पूरी तरह रोक लगाई गई है.

 

हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियार और ध्वनि विस्तारक यंत्र लेकर चलने पर भी पाबंदी की गई है. प्रशासन ने कहा है कि शपथ ग्रहण और चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही