Search

 
 
 

रामगढ़ः त्योहारों को लेकर रजरप्पा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रोक

चितरपुर सीओ दीपक मिंज ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह भी स्पष्ट किया कि रामनवमी का जुलूस तय मार्ग से ही निकलेगा. इसमें किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जायेगा.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना परिसर में ईद, सरहुल, चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में चितरपुर सीओ दीपक मिंज व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने लोगों से पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. सीओ ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.


सीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि रामनवमी का जुलूस तय मार्ग से ही निकलेगा. इसमें किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जायेगा. अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वोलेंटियर को पहचान के लिए टी-शर्ट और बैज उपलब्ध कराये.

 


थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जुलूस मार्ग में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाने और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया. कहा कि सोशल मीडिया व एआई टूल्स के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है. ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


मौके पर दुलमी प्रमुख रेणु देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष जका उल्लाह, एसआई रंजीत महतो, रोहित राज सिंह, उप प्रमुख अरशद उल्लाह, मुखिया अरविंद सिंह, भानु प्रकाश महतो, राजीव मेहता, मंजूर खान, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मलेश्वर नायक, दिवाकर नायक, रवींद्र चौधरी, चंद्रशेखर पटवा सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही