Search

 
 
 

Ranchi News: बारिश में गरीबों को बेघर कर रहा निगम, मेयर रोशनी खलखो कर रही कार्रवाई का विरोध

Ranchi News: मेयर रोशनी खलखो ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की तत्काल स्थिति का सर्वे कराने की मांग की है. साथ ही आवास, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया है.
 
मेयर कर रही बुलडोजर कार्रवाई का विरोध

Ranchi News: मौजा-भूसुर में डीपीएस स्कूल से बिरसा चौक जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे वर्षों से बसे गरीब परिवारों को हटाने की कार्रवाई का मामला तूल पकड़ने लगा है. मेयर रोशनी खलखो ने उपायुक्त से कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

बताया गया है कि मुख्य मार्ग के दायें-बायें करीब 40 से 50 वर्षों से गरीब परिवार रह रहे हैं. आरोप है कि इन परिवारों को हटाया जा रहा है या हटाया जा चुका है. सबसे गंभीर स्थिति यह है कि बारिश के मौसम में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत परिवारों को खुले आसमान के नीचे अथवा सड़क किनारे रहने की नौबत आ गई है.

 

मामले को लेकर प्रशासन से मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है. कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास या पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना उन्हें हटाना उनके सामने गंभीर संकट खड़ा कर सकता है.इससे परिवारों की सुरक्षा,स्वास्थ्य और रोजमर्रा की मूलभूत जरूरतों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है.

 

मेयर रोशनी खलखो ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की तत्काल स्थिति का सर्वे कराने की मांग की गई है. साथ ही आवास, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया है. मांग रखी गई है कि पुनर्वास की समुचित व्यवस्था होने के बाद ही परिवारों को हटाने की कार्रवाई की जाए.मामले में जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर प्रभावित परिवारों को राहत देने की उम्मीद जताई गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही