Search

 
 
 

नगर निगम ने आवारा कुत्तों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की

रांची नगर निगम ने शहर में आवारा कुत्तों की संख्या कम करने और रेबीज जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बंध्याकरण और टीकाकरण अभियान शुरू किया है. यह काम नगर निगम की ओर से अधिकृत एजेंसी होप एंड एनिमल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है. निगम की टीम रोजाना तय रोस्टर के अनुसार वार्डों में जाकर कुत्तों को पकड़ रही है.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर में आवारा कुत्तों की संख्या कम करने और रेबीज जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बंध्याकरण और टीकाकरण अभियान शुरू किया है. यह काम नगर निगम की ओर से अधिकृत एजेंसी होप एंड एनिमल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है.

 

निगम की टीम रोजाना तय रोस्टर के अनुसार वार्डों में जाकर कुत्तों को पकड़ रही है. इसके लिए निगम के पास दो गाड़ियां हैं. पकड़े गए कुत्तों को शेल्टर होम ले जाकर वहां उनका बंध्याकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाता है. बीमार कुत्तों का इलाज भी किया जाता है. इसके बाद उन्हें उनके इलाके में वापस छोड़ दिया जाता है.

 

आज वार्ड नंबर 48 से 6 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया और उन्हें शेल्टर होम भेजा गया. नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या है, तो इसकी जानकारी निगम के टोल-फ्री नंबर 18005701235 पर दें, ताकि अभियान को और तेजी से चलाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही