Search

 
 
 

Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले निगम की तैयारी तेज, पंडालों के आसपास रहेगी चकाचक साफ-सफाई

Ranchi News: 6 अक्टूबर को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में पूजा के दौरान सफाई, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय और विसर्जन की व्यवस्था की समीक्षा की गई.
 
पूजा की तैयारी की जानकारी देते पदाधिकारी

Ranchi News: दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर के 176 पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए निगम ने अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी तय की है.

 

6 अक्टूबर को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में पूजा के दौरान सफाई, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय और विसर्जन की व्यवस्था की समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच को पूजा समितियों की जरूरत के अनुसार नवरात्रि शुरू होने से पहले 700 से ज्यादा ट्रैक्टर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पंडालों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी. जरूरत वाले स्थानों पर JCB की व्यवस्था होगी और सुरक्षा के लिए 600 से ज्यादा स्लैब लगाए जाएंगे.

 

सेनिटेशन ब्रांच को पूजा के दौरान तीनों शिफ्ट में सफाई कराने का निर्देश दिया गया है. कचरा उठाने के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी होगा. विसर्जन स्थलों पर विशेष सफाई की जाएगी. सुरक्षित विसर्जन के लिए बांस-बल्लियों और रिबन की मदद से विसर्जन कुंड तैयार किए जाएंगे.

 

इलेक्ट्रिकल ब्रांच शहर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक रखने का काम करेगी. पहले से काम कर रही 28 टीमों के अलावा मेन रोड, बड़ा तालाब और अपर बाजार के लिए अलग टीमें लगाई जाएंगी.

 

पूजा पंडालों तक जाने वाले रास्तों में झाड़ियों की सफाई और खतरनाक पेड़ों की डालियों की छंटाई भी की जाएगी. यह काम हॉर्टिकल्चर ब्रांच करेगी.

 

हेल्थ ब्रांच की ओर से पंडालों के आसपास नियमित फॉगिंग और डॉग कैचिंग अभियान चलाया जाएगा. जरूरत के अनुसार मॉड्यूलर टॉयलेट और वाटर टैंकर भी लगाए जाएंगे.

 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से फ्री सिटी बस सर्विस चलाने की तैयारी भी की जा रही है. इसके लिए ट्रांसपोर्ट ब्रांच को रूट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

 

अपर नगर आयुक्त ने सभी शाखाओं को पूजा समितियों के साथ लगातार संपर्क में रहने और उनकी जरूरतों का समय पर समाधान करने का निर्देश दिया है. निगम का कहना है कि पूजा के दौरान लोगों को बेहतर सफाई, रोशनी, पानी और यातायात से जुड़ी सुविधाएं देने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही