Search

 
 
 

Ranchi News: जलाशयों के आसपास से निगम ने हटाया अतिक्रमण, ठेला-गुमटी किए जब्त

Ranchi News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम ने कार्रवाई के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई थी. जिसमें  टीमों ने धुर्वा डैम, जगन्नाथपुर तालाब, हुंडरू तालाब, बटन तालाब, बड़ा तालाब, करमटोली तालाब, चडरी तालाब, जेल तालाब, अरगोड़ा तालाब और हेहल तालाब अभियान में शामिल किए थे.
 
अतिक्रमण हटाते निगम कर्मी

Ranchi News: शहर के जलाशयों के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमम हटाओ अभियान चलाया. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की है. इस मौके पर अस्थायी दुकान, शेड, गुमटी और ठेला हटाए. इसके अवाला  तिक्रमण में इस्तेमाल ठेला, घुंटी तिरपाल को जब्त किया.

इसे भी पढ़ें: 

अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम ने कार्रवाई के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई थी. जिसमें  टीमों ने धुर्वा डैम, जगन्नाथपुर तालाब, हुंडरू तालाब, बटन तालाब, बड़ा तालाब, करमटोली तालाब, चडरी तालाब, जेल तालाब, अरगोड़ा तालाब और हेहल तालाब अभियान में शामिल किए थे.


बड़ा तालाब के पास 5 ठेला और एक गुमटी जब्त

टीम-1 ने धुर्वा डैम, जगन्नाथपुर तालाब और हुंडरू तालाब के आसपास कार्रवाई की. धुर्वा डैम के सामने बनी अस्थायी संरचनाओं और दुकानों को हटाया गया. वेंडर्स को भी वहां से हटाकर स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. टीम-2 ने बटन तालाब और बड़ा तालाब के सामने अभियान चलाया. बड़ा तालाब के पास 5 ठेला और एक गुमटी जब्त की गई. 

 

चडरी तालाब के पास भोजनालय और टायर दुकान हटाई

टीम-3 ने करमटोली तालाब, चडरी तालाब और जेल तालाब के आसपास कार्रवाई की. यहां अस्थायी दुकानें और अन्य संरचनाएं हटाई गईं. चडरी तालाब के आसपास से अस्थायी भोजनालय, टायर दुकान और पान गुमटी को हटाया गया. सभी के सामान जब्त किया गया. टीम-4 ने अरगोड़ा तालाब और हेहल तालाब के पास भी अभियान चलाया. इस दौरान बांस-बल्लियों से बनाए गए दो अस्थायी शेड ध्वस्त किए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही