Medininagar: राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-पसार जोरों से चल रहा है. वहीं, चुनाव के सफल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जी.एल.ए. कॉलेज में मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां 2 हजार 9 कर्मियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग दी गई.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन पदाधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र में पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मियों को उनकी भूमिका एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई. पदाधिकारियों को मतदान के दिन शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की बिंदुवार जानकारी दी गई. इसके अलावा मतपेटी को खोलने एवं सील करने की प्रक्रिया का बताया गया. सभी मतदान पदाधिकारियों को मतपेटी का हैंडहोल्ड भी कराया गया.
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 54 मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा संपन्न कराया गया. प्रशिक्षण सत्र का नियमित निरीक्षण भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल एवं जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने किया.
इस मौके पर जिला प्रशिक्षक अमरेंद्र पाठक, श्यामलाल उरांव, अशोक सिंह, देवेंद्र मिंज, परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा एवं उपेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक राम लखन राम, तकनीकी विशेषज्ञ अल्तमस परवेज, जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर, प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment