Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नापी में खुली पोल: रांची में टैक्स कम दिखाने का खेल उजागर

Ranchi: रांची नगर निगम की राजस्व टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में नापी की और कई बड़े नामों की असलियत सामने आ गई. जांच में पता चला कि होटल, मॉल और कॉम्प्लेक्स अपने भवन का पूरा एरिया नहीं दिखा रहे थे और कम टैक्स भर रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची नगर निगम की राजस्व टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में नापी की और कई बड़े नामों की असलियत सामने आ गई. जांच में पता चला कि होटल, मॉल और कॉम्प्लेक्स अपने भवन का पूरा एरिया नहीं दिखा रहे थे और कम टैक्स भर रहे थे.निगम की टीम ने जब मौके पर जाकर माप किया तो घोषित एरिया और असली एरिया में जमीन-आसमान का फर्क निकला.


कागजों में भवन छोटा दिखाया गया

 

असल में कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था

कई जगह आवासीय बताकर व्यवसायिक काम किया जा रहा था

हजारों वर्गफीट का एरिया छिपाया गया

वार्ड 05, 14, 32, 35 और 45 में जांच के दौरान सबसे ज्यादा गड़बड़ी सामने आई. कुछ मामलों में पूरा कॉम्प्लेक्स व्यवसायिक होने के बावजूद आवासीय टैक्स दिया जा रहा था.

नगर निगम ने टैक्स वसूली एजेंसी M/S SPS को निर्देश दिया है कि सभी गलत एंट्री को ऑनलाइन ठीक किया जाए और बकाया टैक्स की वसूली की जाए.


नगर निगम ने आम लोगों से कहा है कि -


अपने भवन का सही एरिया दर्ज कराएं
आवासीय या व्यवसायिक उपयोग की सही जानकारी दें

सड़क की चौड़ाई और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सही जानकारी अपडेट करें

अगर ऐसा नहीं किया गया तो नियम के तहत 100 प्रतिशत जुर्माना लगाकर टैक्स वसूला जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही