Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमाः शालिनी गुप्ता झामुमो में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

कोडरमा की नेत्री शालिनी गुप्ता ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ली. झामुमो के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में उनका स्वागत किया.
Advertisement
Advertisement

Koderma: कोडरमा की नेत्री शालिनी गुप्ता ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ली. झामुमो के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का कारवां और मजबूती के साथ बढ़ेगा.

 

शालिनी गुप्ता पिछले डेढ़ दशक से राजनीति में सक्रिय हैं. वर्ष 2010 में वह कोडरमा के खरवार पंचायत समिति सदस्य बनी थी. इसके बाद वह डोमचांच प्रखंड की प्रमुख रहीं. वर्ष 2015 में वह डोमचांच-2 से जिला परिषद सदस्य चुनीं गई. फिर जिला परिषद अध्यक्ष बनीं.

 

वर्ष 2019 तक वह भाजपा में थी. विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने आजसू ज्वाइन किया और विधानसभा चुनाव लड़ा. इसी तरह वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कोडरमा सीट से चुनाव लड़ा. हालांकि वह करीब पांच हजार वोटों से हार गयीं.



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही