Search

 
 
 

वार्ड 21 प्रत्याशी संजीव कुमार का वादा- जीतने पर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाऊंगा

नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड 21 पार्षद पद के प्रत्याशी संजीव कुमार जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं.
 

Ranchi : नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड 21 पार्षद पद के प्रत्याशी संजीव कुमार जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी से चुनावी मुद्दों और विकास योजनाओं को लेकर खास बातचीत की गई.

 

सवाल : चुनाव जीतने के बाद आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी?

 

जवाब : प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले वार्ड 21 में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक कार्यालय खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि चुनाव से पहले नेता कई वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद लोगों को उन्हें ढूंढना पड़ता है. ऐसे में कार्यालय के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने की कोशिश की जाएगी.

 

सवाल : सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक कैसे पहुंचाएंगे?

 

जवाब : प्रत्याशी ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर ही वार्ड में काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे.

 

सवाल : लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे कैसे जुड़ सकेंगे?

 

जवाब : प्रत्याशी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान सरल और सुलभ बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल नंबर हमेशा खुला रहेगा, ताकि लोग आसानी से अपनी बात रख सकें. साथ ही वे खुद भी जनता के बीच लगातार मौजूद रहेंगे.


सवाल : वार्ड 21 को मॉडल वार्ड बनाने के लिए क्या योजनाएं हैं?

 

जवाब : प्रत्याशी ने कहा कि वार्ड 21 को शहर का सबसे बेहतर और स्वच्छ वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए नालियों की नियमित और निरंतर सफाई कराई जाएगी.

 

साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वार्ड तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा. इसके लिए वार्ड संख्या 21 के  वार्ड पार्षद संजीव कुमार के चुनाव चिन्ह मोतियों की हार एवं क्रमांक संख्या 4 में मुहर लगाए.

 

क्रमांक संख्या 4 और मोतियों की हार छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील

वार्ड प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि शुरू से सामाजिक कार्यो से जुड़ा हुआ है. शहर के प्रत्येक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है.

 

अब लोगों की बारी है 21 वार्ड में क्रमांक संख्या 4 और मोतियों की हार छाप पर मुहर लगाकर  भारी मतों से विजय बनाए और अपनी वार्ड संख्या को शहर का मॉडल बनाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही