Search

 
 
 

सिमडेगा में दो सगे भाइयों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 
Simdega: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के मामाभगिना मुंडुटोली गांव में सोमवार को सगे भाइयों की हत्या कर दी गई. सगे भाई पीटर जोजो (45) और असीम जोजो (38) की नवीन भेंगरा ने जलावन की लकड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसे पढ़ें- झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-45-hospitals-listed-under-chief-ministers-critical-illness-treatment-scheme-know-how-to-get-benefits/">झारखंडः

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 45 अस्पताल सूचीबद्ध, जानें कैसे मिलेगा लाभ

क्या है मामला

बताया जाता है कि आरोपी नवीन भेंगरा ने एक सप्ताह पूर्व भी मृतक दोनों भाई के मां मुनिका जोजो पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था,जिसे तत्काल सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया. जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया था. जहां आज भी महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है. इसी घटना के बाद दोनों भाइयों में बदले की भावना उत्पन्न हुई और आज सोमवार को दोनों भाई एक साथ मारे गए. इसे भी पढ़ें- छह">https://lagatar.in/hil-championship-will-start-again-after-six-years-women-will-also-compete/">छह

साल बाद फिर शुरू होगी HILचैंपियनशिप, महिलाओं की भी होगी प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही