Search

 
 
 

मुसाबनी : भाजपा एसटी मोर्चा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सह प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यह जनसंपर्क अभियान चलाया गया. प्रखंड के तेरंगा पंचायत अंतर्गत कुमिरमुड़ी गांव में घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिसमें मोदी सरकार के द्वारा गरीबों के इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड के तहत परिवार के प्रति सदस्यों को इलाज के लिए 5 लाख देने, किसानों को खाद बीज खरीदने के लिए प्रतिवर्ष 6 हजार, घर-घर शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, कोरोना काल में मुफ्त में राशन दो बार देना और अभी तक मुफ्त राशन वितरण के संबंध में जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-90-candidates-appeared-in-the-first-phd-entrance-test-jwuret-of-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रथम पीएचडी प्रवेश परीक्षा (जेडब्ल्यूयूआरईटी) में शामिल हुईं 90 परीक्षार्थी

 मोदी को प्रधानमंत्री बनाए रखने का आग्रह

करोना महामारी से बचाव के लिए मुफ्त में वैक्सीन का व्यवस्था करने, धारा 370 हटाकर एक राष्ट्र एक विधान एक प्रधान का कार्य करने आदि के बारे में बताया गया. ग्रामीणों से नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए 2024 में वोट देने का आग्रह किया गया. मौके पर जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सह प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरु चरण राजवाड़, हेमंत राजवाड़, बुथ अध्यक्ष आचान हेंब्रम, गौर महतो, रामपद महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही