Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Musabani : मुसाबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताया असंतोष

  • पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिला कमिटी पर मठाधीशी रवैया का आरोप
  • केंद्रीय नेतृत्व द्वारा थोपने वाली नीति का विरोध करेंगे कार्यकर्ता
  • आज से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान यात्रा
Musabani (Sanat Kumar Pani) : भाजपा मुसाबनी पार्टी कार्यालय में सोमवार को वरिष्ठ नेता भरत चंद्र भकत के अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. मीडिया के माध्यम से एक प्रत्याशी के चयन होने की सूचना पर पार्टी को कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है. पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिला कमिटी पर मठाधीशी रवैया अपनाने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिये जाने की बात कही गई. साथ ही केंद्रीय नेतृत्व द्वारा थोपने वाली नीति का विरोध करने का निर्णय बैठक में लिया गया. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा घाटशिला विधानसभा के सभी मंडलों में कार्यकर्ता सम्मान यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-new-hall-of-tinplate-andhra-middle-school/">Jamshedpur

: टिनप्लेट आंध्रा मध्य विद्यालय के नए हॉल निर्माण का सरयू ने किया शिलान्यास
कार्यकर्ता सम्मान यात्रा के संयोजक भरत चंद्र भकत ने कहा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से विगत दिनों विधानसभा चुनाव के निमित्त रायशुमारी लेकर प्रत्याशियों का नाम लिया गया था. कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी वैसा प्रत्याशी घोषित करे जो पिछले कई वर्षों से पार्टी में योगदान देता आया है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देता हो. अन्यथा संभावित निर्णय कार्यकर्ता आत्मसम्मान में लेंगे. बैठक में कार्यकर्ता सम्मान यात्रा के लिए 15 सदस्यों की कोर कमिटी का गठन किया गया. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ता सम्मान यात्रा 15 अक्टूबर से प्रारंभ किया जायेगा. सभी मंडलों में कोर कमिटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. सभी मंडलों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-vaishno-devi-temple-to-be-built-in-nsmc-hospital/">Adityapur

: एनएसएमसी अस्पताल में बनेगा वैष्णो देवी मंदिर
मौके पर भरत भकत, सौरभ चक्रवर्ती, संजय अग्रवाल, संजय तिवारी, बुद्धेश्वर मार्डी, रामदेव हेंब्रम, तुषार पातर, मुकेश भकत, बिमल कालिंदी, विष्णु रजक, सुरेश माहली, बीरेंद्र सिंह, विनय भकत, सूरज लामा, बिक्रम महतो, कार्तिक बेलदार, दिनेश डोंडा, मोहन मुंडा, किशोर पातर, वरण सिंह, पोल्टू सरदार, प्रदीप कंसारी, मुन्ना सोना, लिटा राम मुर्मू, महादेव नमाता, दयाल राम, कृष्णा गिरी, राम गिरी समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/dead-body-of-youth-recovered-from-chhadwa-dam/">हजारीबाग:

 छड़वा डैम से युवक का शव  बारामद, जांच में जुटी पुलिस

चेतावनी

बैठक में गठित कोर कमेटी ने निर्णय लिया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान के अनुरूप प्रत्याशी घोषित करती है तो उसका समर्थन करेगी. अन्यथा अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतने के बाद भाजपा का समर्थन करेगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-central-committee-expressed-gratitude-to-the-puja-committees-for-the-peaceful-immersion-of-the-idols/">Jamshedpur

: प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए केंद्रीय समिति ने पूजा समितियों का जताया आभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही