Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Musabani (Sanat Kumar Pani) : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक "बैंक ऑफ इंडिया" के जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा गुरुवार को शिवलाल हाई स्कूल मुसाबनी में प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस क्विज प्रतियोगिता में मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़, घाटशिला और पोटका प्रखंड के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल की कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के बच्चों ने भाग लिया. प्रत्येक प्रखंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 4000 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किये गये. अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-empowering-one-stop-center-in-task-force-meeting/">जमशेदपुर

: टास्क फोर्स की बैठक में वन स्टॉप सेंटर को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

प्रतियोगिता में पांच प्रखंड के 53 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया

[caption id="attachment_627589" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Musabani-Quiz-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> क्विज प्रतियोगिता में शामिल बच्चे.[/caption] इस प्रतियोगिता में पांच प्रखंडों के 53 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. मुसाबनी प्रखंड में प्रथम स्थान पर हाई स्कूल बेनाशोल के राजीव और रौनक, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल कुइलिसुता के संदीप और गोराचांद, तृतीय स्थान पर हाई स्कूल चापड़ी के टुंगीर और सरोजनी रहे. डुमरिया प्रखंड में प्रथम स्थान पर मॉडल स्कूल डुमरिया के संजय और सूरज, द्वितीय स्थान पर प्रोजेक्ट हाई स्कूल आस्ताकोवाली के विजय और ठाकरा, तृतीय स्थान पर +2 हाईस्कूल भालुकपतड़ा के कल्याणी और मंगल रहे. धालभूमगढ़ प्रखंड में प्रथम स्थान पर +2 हाईस्कूल नरसिंहगढ़ के सूरज एवं सुब्रतो, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल मोहुलीशोल के बिप्लव और मिलन, तृतीय स्थान पर हाई स्कूल जुगिशोल (उर्दु) के जिया और हिना रहे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/at-the-behest-of-the-cm-the-speaker-confused-the-matter-of-the-leader-of-the-opposition-babulal/">सीएम

के इशारे पर स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष का मामला उलझाया : बाबूलाल

घाटशिला प्रखंड में हाईस्कूल बनकाटी के ज्योति और शेख हुए प्रथम

घाटशिला प्रखंड में प्रथम स्थान पर हाईस्कूल बनकाटी के ज्योति और शेख, द्वितीय स्थान पर बलदेव दास संतलाल हाईस्कूल के दीपक और शिउली, तृतीय स्थान पर हाई स्कूल महुलिया के तन्नू और लक्ष्मी रहे. पोटका प्रखंड में प्रथम स्थान पर हाईस्कूल जहातू के सुलेखा और मिली, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल गिरिभारती हल्दीपोखर के रेखा और रावदे, तृतीय स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के ऐनामनी और बुल्ती रहे. इस अवसर पर रिजर्व बैंक की अधिकारी माला मुर्मू, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, सूरज कुमार गुप्ता, भागाबांदी शाखा प्रबंधक आशुतोष भगत, मुसाबनी शाखा प्रबंधक संजय यादव, डुमरिया शाखा प्रबंधक आकाश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार शर्मा और विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही