Search

 
 
 

मुसाबनी : स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता की उपायुक्त से शिकायत

 

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के नीमडीह प्राथमिक विद्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से दो कमरों का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू ने उपायुक्त से शिकायत की है. बीडीओ के माध्यम से किए गए शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय के नींव में 16 के स्थान पर 12 एमएम के छड़ का प्रयोग किया जा रहा है. इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि बुद्धेश्वर मुर्मू द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया. ठेकेदार से योजना संबंधी बोर्ड लगाने और मानक अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया. शिकायत में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा पार्षद प्रतिनिधि से गलत व्यवहार किया गया. जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू ने उपायुक्त से आवश्यक कार्रवाई करते हुए मानक अनुरूप कार्य कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ेंजानिए">https://lagatar.in/know-the-story-top-six-gangsters-of-jharkhand/">जानिए

झारखंड के टॉप छह गैंगस्टर की कहानी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही