Search

 
 
 

मुसाबनी : सीटीसी-राखा सड़क बनी तालाब, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के श्वासपुर कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर जानेवाली सड़क जर्जर हो गई है. सड़क पर कई बड़े गड्ढें बन गये हैं. पूरी सड़क ही गड्ढें में तब्दील हो गई है. इस सड़क पर बाइक चलाना तो दूर की बात है, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क पर प्रतिदिन पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी सीटीसी जाते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bdo-flagged-off-the-chariot-of-swachh-survekshan-2023/">बहरागोड़ा

: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के रथ को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना

यूरेनियम कार्पोरेशन कर रहा अनदेखी

सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक रामदास सोरेन, बीडीओ सीमा कुमारी, यूरेनियम कार्पोरेशन के सभी बड़े अधिकारी इस सड़क की दुर्दशा से अवगत हैं. विगत दिनों बीडीओ सीमा कुमारी ने इस सड़क की दुर्दशा को देखते हुए यूरेनियम कार्पोरेशन के अधिकारियों से सड़क पर फ्लाई ऐश डालकर चलने लायक बनाने का आग्रह किया था. यूरेनियम कार्पोरेशन द्वारा इस सड़क की अनदेखी कर दी गई. जिला प्रशासन के अधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने भी इस सड़क के मरम्मती की सवाल पर मौन धारण कर लिया है. इससे क्षेत्र के ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से खफा हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naresh-prasad-sinha-became-the-new-police-station-in-charge-of-telco/">जमशेदपुर

: नरेश प्रसाद सिन्हा बने टेल्को के नए थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही