Search

मुसाबनी : 27 तक बहाली नहीं हुई तो 28 से बागजाता में चक्का जाम करने की चेतावनी

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बाकड़ा गांव निवासी नीलकंठ कैवर्त ने सोमवार को बीडीओ सीमा कुमारी को यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि उनके द्वारा यूसीआईएल बागजाता माइंस में ठेका श्रमिक के रूप में बहाली के लिए भूख हड़ताल और चक्का जाम आन्दोलन किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-organized-workshop-on-leadership-and-administrative-capacity-enhancement/">जमशेदपुर

: नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता वृद्धि विषय पर युवा ने किया कार्यशाला आयोजित

त्रिपक्षीय वार्ता में 28 फरवरी तक नौकरी देने का दिया था आश्वासन

भूख हड़ताल के समय 10 दिन के अंदर नौकरी में बहाली का आश्वासन दिया गया था. इसके अतिरिक्त चक्का जाम आन्दोलन के समय त्रिपक्षीय वार्ता में 28 फरवरी तक नौकरी में समायोजित करने का आश्वासन दिया गया था. माइंस प्रबंधन द्वारा हर बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि 27 मार्च तक नौकरी में बहाल नहीं किये जाने पर 28 मार्च से यूसीआईएल बागजाता माइंस के सभी यातायात वाहनों का चक्का जाम आन्दोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp