Search

 
 
 

मुसाबनी : नये थाना प्रभारी अंचित कुमार ने संभाला पदभार, बाजार समिति ने किया स्वागत

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी थाना के नये थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बुधवार को मुसाबनी थाना में योगदान दे दिया है. थाना प्रभारी राजा दिलावर ने नये थाना प्रभारी को पदभार सौंपा. नये थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी. बतौर एसआई अंचित कुमार इससे पहले जमशेदपुर के सोनारी थाना में पदस्थापित थे. मुसाबनी के निवर्तमान थाना प्रभारी राजा दिलावर का स्थांनतरण साकची थाना में कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/gangster-aman-sahu-wrote-a-letter-to-latehar-sp-from-dumka-jail-know-what-is-in-it/">दुमका

जेल से गैंगस्टर अमन साहू ने लातेहार एसपी को लिखा पत्र, जानिये क्या है इसमें
नये थाना प्रभारी अंचित कुमार का स्वागत मुसाबनी बाजार समिति और जयहिंद समिति क्लब ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर किया. मौके पर बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, सचिव पप्पू अली जयहिंद समिति के अध्यक्ष चौधरी उमेश सिंह समेत जलधर प्रधान, इम्तियाज अंसारी, अर्जुन प्रधान, विवेक गुप्ता, लक्ष्मण यादव, बंशीधर आईच, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद अख्तर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही