Search

 
 
 

मुसाबनी : पंसस ने पंचायत सचिवालय भवन पूरा करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकुड़ ने बीडीओ सीमा कुमारी को ज्ञापन सौंपकर पारुलिया पंचायत सचिवालय भवन निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है. शुक्रवार को बीडीओ को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से पंचायत सचिवालय भवन निर्माण का कार्य अधूरा है. जिसके कारण पंचायत सचिवालय में काम करना मुश्किल हो गया है. पंचायत के अधिकांश कार्य पंचायत सचिवालय में किया जाता है. प्रर्याप्त भवन नहीं होने के कारण असुविधा हो रही है. पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकुड़ ने बताया कि अन्य सभी पंचायतों में सुंदर पंचायत सचिवालय भवन बनकर तैयार हैं. जबकि पारुलिया का पंचायत सचिवालय भवन अधूरा पड़ा है. उन्होंने बीडीओ से आवश्यक पहल करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-unknown-truck-collided-with-bike-one-killed-three-injured/">चांडिल

: अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही