Search

 
 
 

मुसाबनी : पुलिस इंस्पेक्टर ने केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को मेहनत से पहचान बनाने का दिया मंत्र

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ने के साथ कैरियर के प्रति भविष्य में सतर्क रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय सुरदा पहुंचे और क्लास-9 के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर मार्ग-दर्शन प्रदान किया. उन्होंने साइकिल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब साइकिल में पैडल मारना छोड़ दिया जाता है, तो साइकिल नहीं चलती है. साइकिल सवार गिर जाता है. उसी तरह जिंदगी में जब मेहनत करना छोड़ दिया जाता है तो जिंदगी की गाड़ी पलट जाती है. [caption id="attachment_612437" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Musabani-Tips-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-exam-to-be-held-on-wednesday-postponed-in-view-of-jharkhand-bandh/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद के मद्देनजर बुधवार को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित

जीवन में एक बार असफल होने पर भी प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए

उन्होंने आगे बताया कि साइकिल चलाना सिखते समय हर कोई दो-तीन बार गिर जाता है. फिर भी लोग साइकिल को चलाना सिखना नहीं छोड़ते हैं. उसी तरह जीवन में एक बार असफल होने पर भी प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए. उन्होंने अवकाश के दिन विशेष पढ़ाई करने पर जोर दिया तथा लिखने पर बल दिया. मनोज कुमार ने परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का पांच वर्ष का प्रश्नपत्र देखने की सलाह दी. परीक्षा से पहले याद कर समय सीमा के अन्दर लिखने के लिए अभ्यास करने की भी सलाह दी. साथ ही प्रतिदिन सामान्य अध्ययन पढ़ने की सलाह भी दी. मनोज कुमार ने आगे कहा कि छात्र-छात्राओं को भीड़ का हिस्सा बनने से कोई फायदा नहीं है. उन्हें अपनी पहचान बनानी चाहिए. आगामी 22 अप्रैल को इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही