Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : सुरदा माइंस चालू करने की अहर्ताएं हो गई पूरी, जल्द शुरू होने की उम्मीद : रामदास

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक रामदास सोरेन ने सुरदा मांइस के चालू होने से संबंधित जानकारी दी. विधायक ने कहा कि विगत दिनों मजदूरों ने उनसे मांइस चालू अबतक होगी इसकी जानकारी मांगी थी. मांइस बंद होने से मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात बताई थी. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-workers-got-the-task-of-preparing-for-public-elections-and-many-news-from-garhwa/">झामुमो

कार्यकर्ताओं को मिला लोक चुनाव की तैयारी का टास्क समेत गढ़वा की कई खबरें
विधायक रामदास सोरेन ने कहा उन्होंने जिले के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री से इस संबंध में जानकारी ली. उपायुक्त ने बताया कि माइंस चालू करने से संबंधित सारी अहर्ताएं पूरी कर ली गई है. राज्य सरकार के पास इसकी फाइल जा चुकी है. कुछ दिनों के अंदर केंद्र सरकार के पास पर्यावरणीय क्लीयरेंस के लिए भेज दी जाएगी. केंद्र सरकार से क्लीयरेंस मिलने के साथ ही मुसाबनी और सुरदा माइंस में उत्पादन शुरू कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ranas-re-joining-rjd-will-bring-enthusiasm-to-the-party-purendra/">आदित्यपुर

: राणा के पुनः राजद में शामिल होने से दल में आएगा जोश : पुरेंद्र

जियाडा के लिए लगेगी अलग ग्रिड

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार मजदूरों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रखंड में जियाडा के विकास के लिए स्पेशल विद्युत ग्रीड की व्यवस्था की जा रहा है. ताकी बिजली की समस्या न हो. 18 कंपनियां अपनी फैक्ट्री स्थापित करेगी. जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. ग्रीड स्थापना के लिए सरकार ने 12 करोड़ की स्वीकृति दी है. कुछ दिनों के अंदर ग्रीड का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-congress-formed-five-screening-committees/">लोस

चुनावः कांग्रेस ने बनायी पांच स्क्रीनिंग कमिटी

सरकार को अस्थिर करना चाहती है भाजपा

विधायक ने कहा कि देश में जहां विपक्ष की सरकार है, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है. झारखंड में भी ईडी के द्वारा सीएम को परेशान किया जा रहा है. पिछले चार वर्ष सरकार ने जितना काम किया है उतना पिछले 20 वर्षों में काम नहीं किया गया था. जबकि सबसे अधिक समय तक भाजपा की सरकार रही. विधायक रामदास सोरेन ने कहा भाजपा हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने के लिए षडयंत्र कर रही है. लेकिन हेमंत सोरेन मजबूती के साथ उनका सामना कर रहे हैं. सीएम ने बता दिया है कि वे ही सीएम रहेंगे. भाजपा उनके इस्तीफे की झुठी खबर फैला रही है. विधायक ने बताया सीएम के सलाहकार के घर में ईडी के रेड में कपड़े मिले. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-sports-trainers-appealed-to-cm-demanded-to-reduce-the-minimum-age-limit-for-appointment/">रांची

: युवा खेल प्रशिक्षकों ने सीएम से लगायी गुहार, कहा- नियुक्ति की न्यूनतम उम्र सीमा घटायें

विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के लिए कई योजनाएं

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने कमजोर वर्ग के छात्र छात्राएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें ऐसी योजनाएं लेकर आई है. मारांग गमके जयपाल सिंह मुंडा स्कालरशिप से आदिवासी छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं. देश में झारखंड के छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की गई है. छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-play-city-call-school-program-organized-in-agyarkund/">धनबाद

: एग्यारकुंड में सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम आयोजित

ये थे उपस्थित

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, कान्हू सामंत, जगदीश भकत, काजल डॉन, प्रताप दास, जेडी मार्डी, दुर्गा चरण मुर्मू, कान्हू टुडू, कमल दास, कमल दास, रामचंद्र मुर्मू, मातु मार्डी, मंगल हांसदा, विराम मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/news-from-west-singhbhum-a-herd-of-elephants-broke-the-house-in-padsa-panchayat-of-mazgaon/">पश्चिमी

सिंहभूम की खबरें : मझगांव के पडसा पंचायत में हाथियों के झुंड ने घर को तोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही