Search

 
 
 

मुसाबनी : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका को किया गया सम्मानित

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह जादूगोड़ा की सहायक शिक्षिका सुमिता टुडु को कोलकाता में पिंक रोजेज इंटरटेनमेंट`` द्वारा आयोजित ``मिस्टर, मिसेज और मिस इंडिया इंटरनेशनल सीजन-5 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता 13 अगस्त को आयोजित हुई थी. जिसमें भारत के अलावा नेपाल और बांग्लादेश से भी प्रतिभागियों ने शिरकत की. इसे भी पढ़ें :डीजीपी">https://lagatar.in/physical-abuse-case-hearing-on-pradeep-yadavs-petition-completed-high-court-reserves-verdict/">डीजीपी

से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, अपराधियों पर नकेल कसने की मांग

राज्य से पांच प्रतिभागी हुए थे शामिल

झारखंड से कुल पांच प्रतिभागी थे. शो युवाओं के साथ-साथ आर्थिक रूप से असक्षम लोगों को भी अवसर का मंच प्रदान करता है. इससे पूर्व भी झारखंड नेक्सट टॉप मॉडल रांची में आयोजित हुआ था. सुमिता टुडू उसमें भी शिरकत करके मिस सेन्सेशनल का खिताब पा चुकी हैं. विद्यालय के संस्थापक मुद्रिका शर्मा और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनकी उज्जवल भविष्य कामना की. सुमिता टुडू ने अपनी सफलता के लिए परिवार, मित्रों व विद्यालय के साथियों को श्रेय दिया. परिवार की जिम्मेदारियों के बीच सुमिता टुडू अपने कैरियर को भी भरपूर समय देकर यह मुकाम हासिल किया. इसे भी पढ़ें :शारीरिक">https://lagatar.in/physical-abuse-case-hearing-on-pradeep-yadavs-petition-completed-high-court-reserves-verdict/">शारीरिक

शोषण केस: प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाइकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही