Search

 
 
 

मस्क व पावेल ने WhatsApp की प्राइवेसी पर उठाये सवाल, Meta ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

दुनिया के लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के मालिक एलन मस्क और टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने WhatsApp पर भरोसा न करने की बात कही है.
 

Lagatar Desk :  दुनिया के लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के मालिक एलन मस्क और टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने WhatsApp पर भरोसा न करने की बात कही है.

 

एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने लोगों से एक्स चैट का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी और कहा कि इसमें रियल प्राइवेसी मिलती है.

 

 

 

जानें क्या है पूरा मामला?

यह विवाद अमेरिका में दायर एक क्लास एक्शन मुकदमे के बाद शुरू हुआ है. इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि WhatsApp अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दावे के बावजूद यूजर्स के निजी मैसेज को इंटरसेप्ट करता है और उन्हें Accenture जैसी तीसरी कंपनियों के साथ साझा करता है.

 

Uploaded Image

Telegram ने भी उठाए सवाल

पावेल ड्यूरोव ने भी WhatsApp की एन्क्रिप्शन प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह यूजर्स को गुमराह करने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि Telegram कभी भी यूजर्स के मैसेज नहीं पढ़ता और न ही उन्हें किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा करता है.

 

Meta ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेतुका बताया है. कंपनी का कहना है कि WhatsApp पिछले 10 साल से सिग्नल प्रोटोकॉल पर आधारित एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग कर रहा है, जिससे मैसेज सिर्फ भेजने और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं. 

 

पुरानी है टेक दिग्गजों का कॉम्पिटिशन

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच पहले से ही कॉम्पिटिशन चल रहा है. Twitter (अब X) खरीदने के बाद Meta ने Threads लॉन्च किया था. दोनों के बीच कई बार सोशल मीडिया पर भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. फिलहाल यह मामला अदालत में है और आगे की जांच व सुनवाई के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही