Search

 
 
 

मस्क का ऐलान, Twitter से उड़ गयी नीली चिड़िया, अब X है नया logo

 
LagatarDesk : एलन मस्क ने ट्विटर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. जी हां आपने सही सुना. ट्विटर से जल्द नीली चिड़िया उड़ गयी. इसकी जगह ट्विटर का नया लोगो X हो गया है. मस्क ने अपना प्रोफाइल फोटो भी चेंज करके X रख लिया है. इतना ही नहीं सर्च इंजन (गूगल और क्रोम) पर X.com टाइप करने से ट्विटर पेज भी खुलने लगा है. यह पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो चेंज किया है. इससे पहले मस्क ने नीली चिड़िया को हटाकर डॉगी की फोटो लगा दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने इसे हटाकर दोबारा ब्लू बर्ड ही लगा दिया था. (पढ़ें, पटना:">https://lagatar.in/patna-mukesh-sahni-gave-a-statement-on-the-lok-sabha-elections-said-our-party-is-not-in-any-alliance-right-now/">पटना:

मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव पर दिया बयान, कहा- हमारी पार्टी अभी किसी भी गठबंधन में नहीं)

रविवार देर रात ही मस्क ने ट्वीट कर की थी घोषणा

एलन मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था. उसके बाद उन्होंने साइट में कई बदलाव किये हैं. मस्क ने रविवार देर रात ट्वीट करके बताया था कि वह लोगो में बदलाव सोमवार को ही करना चाहते हैं. मस्क ने लिखा था कि और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और सभी चिड़ियां को अलविदा कह देंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-12-people-scorched-due-to-gas-cylinder-explosion/">पलामू

: गैस सिलेंडर फटने से 12 लोग झुलसे

1999 में मस्क ने की थी X.com की स्थापना 

विपणन सलाहकार कंपनी ‘मेटाफोर्स’ के सह-संस्थापक एलन एडम्सन ने कहा कि ‘एक्स’ से जुड़े मस्क के पुराने इतिहास को देखते हुए यह बदलाव आश्चर्यजनक नहीं है. टेस्ला के अरबपति मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्वीट किया था कि ट्विटर को खरीदना सभी सेवाएं मुहैया कराने वाली ‘एक्स’ ऐप की दिशा में उठाया गया कदम है. मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प’ को आमतौर पर ‘स्पेसएक्स’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 1999 में ‘एक्स डॉट कॉम’ नामक एक स्टार्टअप की स्थापना की थी, जो एक ऑनलाइन वित्तीय सेवा कंपनी है. इसे अब पेपाल के नाम से जाना जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-jawan-injured-in-ied-blast-airlifted-to-ranchi/">चाईबासा

: IED विस्फोट में CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही