Search

 
 
 

मुस्लिम मंच ने की 1932 आधारित खतियान की मांग, कमेटी का विस्तार, देखें वीडियो

 
Ranchi: झारखंड खतियानी मुस्लिम मंच ने राज्य में 1932 आधारित खतियान लागू करने की मांग की है. इससे पहले रांची के अंजुमन प्लाजा में मंच ने अपना कमेटी विस्तार किया. इसमें रिजवान क्रांतिकारी को केंद्रीय संयोजक मनोनित किया गया. साथ ही केंद्रीय कार्यकारी संयोजक जनाब शेख तैयब साहब को मनोनित किया गया. तैयब विष्णुगढ़ से जिला परिषद सदस्य भी हैं. साबिर आजम को सिंदरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया. इस दौरान सिंदरी, बगोदर, बोकारो, टुंडी, मांडू और हजारीबाग में विधानसभा प्रभारी चुना गया. देखें वीडियो अंजुमन इस्लामिया में हुई बैठक के दौरान 24 जिलों के खतियानी मुस्लिम शामिल हुए. जिसमें खतियान की लड़ाई में मुस्लिम वर्ग कैसे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे, इस पर विचार किया गया. साथ ही सरकार को चेतावनी दी गई कि अल्पसंख्यक अगर सरकार बना सकते हैं तो गिरा भी सकते हैं. इसलिए 1932 आधारित खतियान राज्य में लागू करने की दिशा में सरकार जरूरी कदम उठाए. इस कार्यक्रम में मौलाना सरफराज, सिकंदर,शब्बीर, रौनक,नजरुल, सोनू, गुलाम मुस्तफा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-hindu-organizations-take-out-jan-aakrosh-morcha-demand-for-implementation-of-love-jihad-anti-conversion-law/">मुंबई

: हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही