Search

 
 
 

टिकट देने में मुसलमानों की हुई अनदेखी : मुस्तफा अंसारी

 
सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस पर लगाया अल्पसंख्यक को धोखा देने का आरोप Ramgarh:  इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव में झारखंड में किसी भी लोकसभा क्षेत्र से मुसलमान को टिकट नहीं देने पर सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा अंसारी ने नाराजगी व्यक्त की है. बुधवार को रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में रामगढ़ में उन्होंने कहा कि झारखंड में 22 फ़ीसदी मुसलमान है. बावजूद इसके लोकसभा की किसी सीट पर भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं बनाया गया है, जिससे अल्पसंख्यक में खासी नाराजगी है. इंडिया गठबंधन ने मुसलमानों के साथ नाइंसाफी और छलावा किया है, जिसका खामियाजा उसको इस लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा. अंसारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुसलमान को गुलाम समझती है, लेकिन अब मुस्लिम समुदाय भी उसके चरित्र को समझ चुका है. कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे के समय कई आवाज उठी पर कांग्रेस के आला नेताओं ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-nda-candidate-manish-jaiswal-did-public-relations-in-25-villages/">हजारीबाग

: 25 गांवों में एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया जनसंपर्क

कांग्रेस को चुकानी होगी कीमत : मुस्तफा अंसारी

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां जिसकी तीन फ़ीसदी आबादी है वहां उसको टिकट मिल गई लेकिन जहां जिसकी बहुल आबादी है वहां भी उसको टिकट नहीं दिया गया. अंसारी ने कहा है कि रांची सहित झारखंड के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक निर्दलीय चुनाव लड़ेगा और इंडिया गठबंधन को दिखा देगा कि पूरे झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय एकजुट है. जल्द ही इसका जोरदार विरोध शुरू होगा, जिसका असर सीधे लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. मुस्तफा ने बताया कि अल्पसंख्यकों की एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें यह निर्णय होगा कि कौन प्रत्याशी कौन से लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा. इसे भी पढ़ें-आज">https://lagatar.in/need-to-vote-today-abdul-bari-siddiqui/">आज

वोट की चोट देने की जरूरत : अब्दुल बारी सिद्दीकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही