Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटा-फटा और मैला-कुचैला तिरंगा फहराया, कार्रवाई की मांग

Barhi : बसरिया उर्फ पंचमाधव पंचायत के ग्रामीणों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी शिक्षक चंद्रकांत अकेला पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने बीइइओ को दिए आवेदन में कहा है कि गणतंत्र दिवस पर कटे-फटे और मैले-कुचैले झंडे को फहराया गया. इस राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है. इस बाबत बीइइओ को आवेदन देकर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की गई है. आवेदन में शिक्षक पर विद्यालय में पठन पाठन कार्य बंद रखने, जुआ खेलने, शराब पीने, विद्यालय के बेंच को बेचने, विद्यालय में नहाने और विद्यालय के कमरे को भाड़े पर देने समेत कई संगीन आरोप लगाए गए हैं. आवेदन में राजू यादव, सकलदेव यादव, सुभाष यादव, प्रदीप यादव, सुधीर यादव, रणजीत कुमार, कबूतरी देवी और वार्ड-10 की रिंकू देवी के हस्ताक्षर हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ttt-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें:हर">https://lagatar.in/talent-in-every-student-need-to-provide-them-proper-direction-ramesh-bais/">हर

विद्यार्थी में प्रतिभा, जरूरत है उन्हें उचित दिशा प्रदान करने की : रमेश बैस

इस बाबत क्या कहते हैं बीइइओ

मामले के संबंध में बीइइओ रामसेवक दांगी ने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें शिकायत मिली है. कुछ गंभीर बातें सामने आयी हैं, जबकि कई आरोप स्पष्ट नहीं हो रहे हैं. प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है. शिक्षक से भी पूछताछ की जा रही है. जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ttt-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="500" />

आरोपी शिक्षक ने मामले को बताया बेबुनियाद

मामले के संबंध में प्रभारी शिक्षक चंद्रकांत अकेला ने बताया कि मामला बेबुनियाद है. यह कुछ शरारती तत्वों की बदमाशी है. राष्ट्रध्वज बिल्कुल ही साफ-सुथरे फहराए गए हैं. चंद शरारती तत्वों ने विद्यालय में शराब एवं जुआ खेलने के लिए दबाव बनाया जाता है, जिसकी मनाही करने पर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं. इतना ही नहीं उनके साथ बदसलूकी भी की गई है. मामले के संबंध में वरीय पदाधिकारी और स्थानीय थाने को भी सूचित किया गया है. इसे भी पढ़ें:पारा">https://lagatar.in/7th-day-of-fast-unto-death-of-mercury-workers-6-recruitment-till-now-meeting-with-health-minister-on-7th-february/">पारा

कर्मियों के आमरण अनशन का 7वां दिन: अबतक 6 भर्ती, 7 फरवरी को स्वास्थ मंत्री के साथ बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही