Search

 
 
 

एआईएमआईएम और बीजेपी में आपसी तालमेल,  दोनों गंगा- जमुनी तहजीब खत्म करना चाहते हैं : कांग्रेस

 
Ranchi : मांडर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के समर्थन में शनिवार को कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार किया. कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सभा में मांडर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आना है. पूरा देश जानता है कि एआईएमआईएम और बीजेपी में आपसी तालमेल है. उसी तालमेल के साथ दोनों पूरे देश में चुनाव लड़ते हैं. मांडर में भी बीजेपी ने एआईएमआईएम को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार मुहैया करवाया. अब इनकी राजनैतिक करतूतों के ऊपर से पर्दा उठ चुका है. जनता जान चुकी है कि यह दोनों मिलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. ऐसा कर वे हमारे साझी विरासत गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. इसे भी पढ़ें –वैकेंसी">https://lagatar.in/the-patience-of-youth-is-breaking-due-to-lack-of-vacancy-picketing-at-raj-bhavan/">वैकेंसी

नहीं निकलने पर टूट रहा युवाओं का धैर्य, राजभवन पर धरना

जनता बीजेपी को अपने मतों से मुंहतोड़ जवाब देगी- आलम

आलमगीर आलम ने कहा कि बंधु तिर्की एक ऐसे राजनेता हैं कि 24 घंटा उनका दरवाजा आम जनता के लिए खुला रहता है. उन्हें 5 साल के लिए मांडर की जनता ने चुना था. लेकिन साजिश के तहत उनकी सदस्यता को भाजपा ने खत्म करवा दिया. इसी वजह से दोबारा चुनाव हो रहा है. उम्मीद है कि मांडर की जनता बीजेपी को अपने मतों से मुंहतोड़ जवाब देगी.

बंधु सड़क पर बोलेंगे, बिटिया सदन में बोलेगी- ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में हर चीज में साजिश की जा रही है. हर किसी को देशद्रोही बताया जा रहा है. उनकी चाल को देश की जनता बखूबी समझ रही है. बंधु तिर्की हमेशा मांडर की जनता के बीच में रहते हैं. आपके बीच में रहने के लिए ही बिटिया को चुनाव में उतारा है, नहीं तो हमलोग किसी और को भी उतार सकते थे. निश्चित रूप से बंधु तिर्की मांडर की ही नहीं झारखंड की आवाज हैं. बंधु तिर्की सड़क पर बोलेंगे, बिटिया सदन में बोलेगी. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/trains-will-not-run-throughout-the-day-due-to-demonstration-in-bihar-railways-decision/">बिहार

में प्रदर्शन के चलते दिनभर नहीं चलेंगी ट्रेनें, रेलवे का फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही