Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : सावन पूजन के दौरान हादसा, नदी में डूबा 9 वर्षीय बच्चा

जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. बागमती नदी में स्नान के दौरान एक 9 वर्षीय बच्चा तेज धार में बह गया . यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर में जलाभिषेक और पवित्र स्नान के लिए एकत्र हुए थे.
 

Muzaffarpur : जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. बागमती नदी में स्नान के दौरान एक 9 वर्षीय बच्चा तेज धार में बह गया . यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर में जलाभिषेक और पवित्र स्नान के लिए एकत्र हुए थे.

 

 

 

स्नान के दौरान बह गया बालक


जानकारी के अनुसार, कृष्णा शर्मा का पुत्र अभिमन्यु कुमार (9 वर्ष) भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नदी की तेज बहाव के कारण वह डूब गया.

 

स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू की गई. साथ ही, बेनीबाद थाना पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया गया.

 

एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया


बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत कुमार सार्दुल ने जानकारी दी कि घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई है और उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल बच्चे का शव अब तक बरामद नहीं किया जा सका है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


हादसे के बाद अभिमन्यु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसरा हुआ है और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है.

 

श्रद्धालुओं में शोक की लहर


यह हादसा सावन की पवित्र सोमवारी के अवसर पर हुआ, जब श्रद्धालु शिव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ-साथ स्नान भी कर रहे थे. इस दुखद घटना ने श्रद्धा और आस्था के माहौल को गहरे शोक में बदल दिया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही