Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर : बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर

Muzaffarpur : जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने दो व्यक्ति को गोली मार दी. गोली लगने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घायलों की पहचान प्रवीण कुमार (45 वर्षीय) और कृष्ण कुमार (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. प्रवीण को पीठ में दो गोलियां लगी हैं और कृष्ण कुमार को कमर में एक गोली लगी है. (पढ़ें, महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-cm-shinde-reached-ayodhya-devendra-fadnavis-also-came-will-visit-ram-lalla/">महाराष्ट्र

के CM शिंदे, उनके मंत्री अयोध्या पहुंचे, देवेंद्र फडणवीस भी आये, राम लला के दर्शन करेंगे, सरयू तट पर आरती भी करेंगे)

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार, प्रवीण और कृष्ण अपने घर से मुजफ्फरपुर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान मारकण चौक के पास बाइक से अपराधी आये और दोनों को गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/the-effect-of-the-new-formula-of-the-central-government-cng-png-became-cheaper-in-34-cities-including-chennai-jaipur/">केंद्र

सरकार के नये फॉर्मूले का असर, चेन्नई, जयपुर समेत 34 शहरों में सस्ती हुई CNG-PNG
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही