Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : किराना व्यवसायी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र स्थित फसियारवा चौक के पास एक किराना व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
 

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र स्थित फसियारवा चौक के पास एक किराना व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान औराई निवासी 40 वर्षीय उमेश साह के रूप में हुई है. उमेश साह की लाश एक ज्वेलरी दुकानदार की दुकान के बाहर मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने उमेश की हत्या की आशंका जताते हुए सीधे तौर पर ज्वेलरी दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाया है.

 

मृतक की पत्नी का आरोप है कि उमेश ने आरोपी दुकानदार को लाखों रुपये उधार दिए थे. लेकिन जब वह पैसा मांगने जाते थे, तो आरोपी टालमटोल करता था. पत्नी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके पति की हत्या उसी दुकानदार ने की है.

 

स्थानीय लोगों में यह चर्चा भी है कि व्यवसायी की मौत करंट लगने से हुई है, हालांकि मृतक के चेहरे से खून निकलने के कारण हत्या की आशंका को बल मिल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी और पानापुर करियात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है.

 

डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया कि एक व्यवसायी का शव मिला है और परिजनों द्वारा हत्या की बात कही गई है. परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जिन लोगों पर शक जताया गया है, उनकी पहचान की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही