Search

Muzaffarpur News : अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद पर किया हमला, 1 गिरफ्तार

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को सोडा गोदाम रोड के पास अतिक्रमण की कार्रवाई वार्ड पार्षद को भारी पड़ गई.
 
प्रतीकात्मक चित्र

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया था. जब वह शाम को अपने घर लौट रहे थे तभी कुछ लोगों ने रोककर हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके सिर पर पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया. 

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पार्षद ने बताया कि उनको और परिवार को पहले से ही धमकी दी जा रही थी. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही