Search

 
 
 

लातेहार: नगर पंचायत ने लावारिश मवेशियों को पकड़ा, लाया कांजी हाउस

 
Latehar: नगर पंचायत के चेतावनी के बावजूद भी शहर के मुख्य पथ समेत अन्य सड़कों में मवेशी लावारिश घूम रहे हैं. जबकि नगर पंचायत के द्वारा को अपने मवेशशियों को खुला नहीं छोड़ने की चेतावनी लगातार दी जा रही है. इसे लेकर व्यापक माइकिंग कराई गयी है. बावजूद इसके पशुधन पालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. रविवार को नगर पंचायत के द्वारा समाहरणालय एवं कचहरी के पास से कई लावारिश मवेशियों को पकड़ा गया. मौके पर कांजी हाउस के संवेदक अयोध्या जायसवाल व अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे.

मवेशियों को जब्त कर नीलामी की जायेगी : नगर प्रशासक

नगर प्रशासक राजीव रंजन ने लगातार. इन को बताया कि इसे लेकर व्यापक माइकिंग की गयी है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. पिछले दिनों भी कई मवेशियों को पकड़ कर कांजी हाउस में भेजा गया है. अक्सर देखा जाता है पशुधन मालिक रात में गाय, बैल, बछड़े व सूअर आदि को सड़कों पर छोड़ देते हैं. इस कारण आये दिन सड़क जाम व सड़क दुर्घटनायें होती है. सड़क दुर्घटनाओं में पशुधन की भी हानि होती है. मृत पशुओं के शवों के निष्पादन में भी नगर पंचायत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने अपने पशुधनों को सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील की है और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आदेश की अवहेलना की जाती है तो ऐसे पशुधन मालिकों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी. रात में आवारा घूमने वाले मवेशियों को लावारिश मान कर जब्त कर उसकी नीलामी की जायेगी. इसे भी पढ़ें - इस्तीफा">https://lagatar.in/resign-or-else-you-will-be-like-siddiqui-woman-who-threatened-cm-yogi-arrested-from-mumbai/">इस्तीफा

दो नहीं तो सिद्दीकी जैसा होगा हाल, सीएम योगी को धमकी देने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही