Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर पंचायत की विजिलेंस टीम ने तीसरे दिन भी मारा छापा

Latehar : अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार के निर्देश पर गठित विजिलेंस की टीम ने सोमवार को तीसरे दिन भी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की. इस दौरान आवासीय परिसरों से 98790 रुपये बतौर होल्डिंग टैक्स वसूले गये. इसके अलावा दुकनों से 14720 रुपये, वाटर यूजर चार्ज मद में 3234 रुपये व ट्रेड लाइसेंस मद में 8880 रुपये वसूले गये. प्रतिबंधित पॉलीबैग का उपयोग करते पाये जाने पर थाना चौक में निखिल कुमार व बानपुर में मछेंद्र प्रसाद से कुल छह सौ रुपय वसूले गये. शहर के पहाड़पुरी में जय श्री प्रसाद के द्वारा बगैर नक्शा पास कराये मकान बनाते पाये जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने का निर्देश परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने दिया. जय श्री प्रसाद पर नोटिस भी जारी किया गया. श्री रंजन ने नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले लोगों से अपने आवासीय परिसर व जमीन का होल्डिंग निर्धारण कराने एवं टैक्स चुकाने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस बनवा लेने तथा वाटर यूजर चार्ज नियमित जमा करने की अपील की और कहा कि छापामारी के दौरान वांछित दस्तावेज नहीं पाये जाने पर विधि संगत कार्रवाई की जायेगी. छापामारी अभियान में श्री रंजन के अलावा नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, कनीय अभियंता संदीप कुमार व संजीव कुमार, कर-संग्रहणकर्ता राजू प्रसाद व क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-residents-of-the-city-boiled-against-the-administration-took-out-a-procession-raised-slogans-sat-on-a-dharna/">हजारीबाग

: प्रशासन के खिलाफ उबले शहरवासी, जुलूस निकाल की नारेबाजी, धरना पर बैठे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही