Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगड़ी अंचल : फर्जी Surrender deed के आधार पर हुआ रजिस्ट्री और म्यूटेशन का आयुक्त ने दिया जांच का आदेश

Advertisement
Advertisement
Pravin Kumar Ranchi : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने रांची उपायुक्त को पत्र लिखा हैं. पत्र में कथित तौर पर फर्जी सरेंडर डीड और स्टेटमेट के आधार पर निबंधन एवं दाखिल खारिज कराने के मामले में जांच का आदेश दिया है. पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर पर उच्च स्तरीय गठित समिति कर मामले की जांच किया जाये और एक पक्ष के अंदर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाये. इसे भी पढ़ें - यूक्रेन">https://lagatar.in/shahrukh-trapped-in-ukraine-pleading-to-return-home/">यूक्रेन

में फंसा शाहरुख, लगा रहा वतन वापसी गुहार

क्या है मामला

राजधानी में आदिवासी खाते की जमीन को फर्जी सरेंडर डीड के आधार पर रजिस्ट्री और म्यूटेशन का खेल लंबे समय से चलता आ रहा है. इस खेल में भू-माफिया, निबंधन एवं अंचल कार्यालय की मिलीभगत से आदिवासी खाते की भूमि को सीएनटी फ्री बनाया जा रहा है. मामला रांची जिला के नगड़ी अंचल से जुड़ा है. अंचल के पुंदाग मौजा की भूमि, जिसका खाता नंबर 99 प्लॉट नंबर 5171 एवं 5250 है, इस भूमि का कुल रकबा 84 डिसमिल है. उक्त भूमि को फर्जी (Surrender deed)  इस्तीफा नामा एवं सेटेलमेंट डीड के आधार पर रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया गया. इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरा लिंडा ने रांची उपायुक्त को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-has-taken-steps-for-the-return-of-citizens-trapped-in-ukraine/">धनबाद

: यूक्रेन मे फंसे नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिये प्रशासन ने बढ़ाया कदम

इन डीड नंबरों से कराया गया है फर्जी निबंधन

भू-माफियाओं ने आदिवासी खाते की भूमि को सीएनटी फ्री बनाने के लिए सरेंडर डीड नंबर 1314, बुक नंबर 1, वॉल्यूम नंबर 24, पेज नंबर 249 से 251, वर्ष 1945 का सहारा लिया. इसके बाद उक्त 84 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से आदिवासी खाते की भूमि का निबंधन कराया गया है. जिसका डीड संख्या 4027, वर्ष 2016, 3104, 5521, 4702, 1376, 6296, 1975, 1374, 386 ,2751 और डीड संख्या 1938, वर्ष 2018 के माध्यम से रजिस्ट्री कराया गया है. इसे भी पढ़ें - दुमका">https://lagatar.in/dumka-tasar-silk-can-provide-employment-in-santhalpargana-division-deputy-commissioner/">दुमका

: संथालपरगना प्रमंडल में तसर सिल्क दे सकती है रोजगार- उपायुक्त

फर्जी तरीके से की गयी रजिस्ट्री के बाद हुआ म्यूटेशन

फर्जी दस्तावेज के आधार पर करायी गयी रजिस्ट्री के बाद अंचल कार्यालय की मिलीभगत से भू-माफियाओं ने भूमि का म्यूटेशन भी कराया है. जिसका म्यूटेशन इन वाद संख्या के आधार पर किया गया.
  • 1922R27/2016-17
  • 1001R27/2016-17
  • 1044R27/2017-18
  • 1898R27/2016-17
  • 1061R27/2016-17
  • 1002R27/2016-17
  • 840R27/2016-17
  • 5076R27/2016-17
  • 4093R27/2016-17
  • 1763R27/2016-17
  • 1762R27/2016-17
  • 843R27/2016-17
  • 521R27/2016-17
इसे भी पढ़ें - पांच">https://lagatar.in/five-policemen-massacre-nia-interrogating-the-explosives-supplier-to-maoists/">पांच

पुलिसकर्मी हत्याकांड : माओवादियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले से एनआईए कर रही पूछताछ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही