Search

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिली बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक की जिम्मेवारी, मिल रही बधाईयां

Ranchi: बिहार और झारखंड में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी ने  नयी जिम्मेवारी दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नागेंद्र नाथ को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेवारी सौंपी है. नागेंद्र नाथ को मिली ये नई जिम्मेवारी तत्काल प्रभाव से लागू है. इसके अलावा उनका केंद्र दिल्ली रहेगा.  इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है.
 
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का बैकग्राउंड आरएसएस से रहा है. उनके पास एक अच्छे संगठक होने का लंबा अनुभव भी रहा है. ये भाजपा के पुराने संगठनकर्ताओं में आते हैं, जो लंबे वक्त से पर्दे के पीछ रहकर ही पार्टी की बेहतरी के लिए काम करते रहे हैं.

बिहार-झारखंड में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी निभाने से पहले ये यूपी भाजपा में संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा आरएसएस में उन्होंने लंबे समय तक प्रचारक का काम किया और युवाओं के बीच एक अच्छी पकड़ भी बनायी.   नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक बनाए जाने पर झारखंड भाजपा में खुशी है. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा रघुवर दास समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने बधाई दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही