Search

 
 
 

नागपुरी अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड: जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस पहुंची रांची

 
Ranchi: नागपुरी फिल्म अभिनेत्री ईशा आलिया की बीते 28 दिसंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच के लिए रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस रांची पहुंची. पुलिस की टीम बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित तारामणि अपार्टमेंट पहुंची. इसी अपार्टमेंट में ईशा आलिया अपने पति के साथ फ्लैट नंबर 202 में रहा करती थी. अपार्टमेंट पहुंचने पर बंगाल पुलिस की टीम ने ईशा आलिया के पड़ोसियों से पति,पत्नी के बीच कैसे संबंध थे, इसकी जानकारी ली. पूछताछ में पड़ोसियों ने बंगाल पुलिस के अधिकारियों को यह बताया है कि आलिया से उसके पति प्रकाश अलबेला के संबंध बेहतर नहीं थे, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था खासकर जब प्रकाश अलबेला की पहली पत्नी फ्लैट पर आती थी तो झगड़ा ज्यादा बढ़ जाता था. इसे पढ़ें- चंद्रबाबू">https://lagatar.in/big-accident-again-at-chandrababu-naidus-road-show-3-dead-many-injured/">चंद्रबाबू

नायडू के रोड शो में फ‍िर हुआ बड़ा हादसा, 3 मरे, कई घायल

गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

बीते 28 दिसंबर को रिया उर्फ ईशा आलिया अपने पति के साथ कास्ट्यूम्स की खरीदारी के लिए रांची से कोलकाता जा रही थी. साथ में उसकी तीन साल की बेटी भी थी. इसी दौरान प्रकाश अलबेला के द्वारा ही आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उस दौरान प्रकाश ने नयी कहानी गढ़ी थी, कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने आलिया की हत्या कर दी है, लेकिन बाद में बंगाल पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर सारा मामला साफ हुआ. इस मामले में आलिया के पति के भाई को भी गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-governments-decision-boiled-jain-society-demonstrated-on-the-road-know-what-is-the-whole-matter/">झारखंड

सरकार के फैसले से उबला जैन समाज, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन, जान‍िये क्‍या है पूरा मामला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही