Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागपुरी गाना गोरी नखरे वाली सॉन्ग का हुआ विमोचन

Ranchi : झारखंड के कलाकारों ने अपना परचम विदेशों में भी लहराया है. वैसे में नागपुरी गाना गोरी नखरे वाली सॉन्ग का सोमवार को विमोचन किया गया. इस मौके पर एलबम में काम कर रहे अभिनेता आर्यन श्रुति के साथ डीओपी विथ एडिटर अलेक्जेंडर डेविड, जिसने की इस गाने का कोरियोग्राफ के साथ डायरेक्शन भी किया है, मौजूद रहे. वहीं लिरिक्स राकेश महतो और म्यूजिक बंटी स्टूडियो द्वारा दिया गया है. इस एल्बम के प्रोड्यूसर सीमा सिंह हैं. सिंगर के तौर पर अपना आवाज दिया है सत्या सिंह ने. शूटिंग रांची के बेहतरीन वादियों में की गयी है. इस गाने को यूट्यूब पर लोगों का पूरा प्यार मिल रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/02rc_m_220_02012023_1.jpg"

alt="" width="864" height="1296" />

कला संस्कृति विभाग की ओर से मदद मिले

मौके पर गीतकार सत्या सिंह ने बताया कि झारखंड में कलाकारों और शूटिंग की जगह की कमी नहीं है. बस इसे निखारने की जरूरत है. हम आगे भी कई सारी म्यूजिक एल्बम के माध्यम से यहां की प्रकृति की गोद में समाई हमारा सोना झारखंड, जिसकी सौंदर्य जल जंगल जमीन है, को दिखाने की दिशा में काम कर रहे हैं. म्यूजिक प्रोड्यूसर सीमा सिंह ने बताया कि हम कई सारे एल्बम पर आगे काम करना चाह रहे हैं. बस हमें सरकार और कला संस्कृति विभाग की ओर से मदद मिले.

अपनी संस्कृति को दिखाने की पूरी कोशिश की

इस एल्बम से अपनी शुरुआत कर रहे नागपुरी अभिनेता आर्यन ने बताया कि हमने अपनी संस्कृति को दिखाने की पूरी कोशिश की है. लोगों को यह अच्छा लगेगा. वहीं अभिनेत्री श्रुति ने बताया कि हम नागपुरी कलाकारों में भी बहुत कुछ करने का जज्बा है. बस हमें ऐसे अवसर मिलते रहे, तो हमें मुंबई जाने की जरूरत ही नहीं है. हम नागपुरी भाषा को कला और मनोरंजन के माध्यम से काफी ऊपर ले जाने में सक्षम हैं. इसे भी पढ़ें – पत्‍नी">https://lagatar.in/the-wife-was-beaten-to-death-the-villagers-caught-the-accused-and-handed-them-over-to-the-police/">पत्‍नी

 की पीट-पीटकर ले ली जान, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुल‍िस को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही